संघर्षों में छिपी शक्ति
यह संसार कमल के फूल की तरह हमें एक गहरा जीवन-संदेश देता है। कमल कीचड़ में जन्म लेता है, उसी में बढ़ता है, फिर भी जब खिलता है तो कीचड़ की गंध भी उसके सौंदर्य को छू नहीं पाती। यही बात हमारे जीवन पर भी लागू होती है। परिस्थितियाँ चाहे कितनी ही कठिन हों, लोग कितने भी toxic हों और past trauma कितना भी गहरा हो—यदि हम अपने भीतर की शक्ति को समझें और अपने सपनों को सींचते रहें, तो हम भी खिल सकते हैं, चमक सकते हैं और अपने जीवन को नया रूप दे सकते हैं।
कठिनाइयाँ हमें रोकने के लिए नहीं आतीं, बल्कि हमें मजबूत बनाने के लिए आती हैं। जैसे कमल को सुंदर बनने के लिए कीचड़ का सहारा लेना पड़ता है, वैसे ही हमारे दुख, संघर्ष और टूटे रिश्ते हमें एक और बेहतर इंसान बनने का अवसर देते हैं। बस ज़रूरत है कि हम अपने बीज—यानी अपने सपनों, अपनी शांति, अपनी उम्मीद और अपने आत्मविश्वास—को रोज़ थोड़ा-थोड़ा पानी दें। यह पानी हो सकता है खुद से प्यार करना, अपने लिए समय निकालना, सही लोगों को अपने जीवन में जगह देना, सीमाएँ तय करना या अपनी गलतियों को माफ कर देना।
याद रखिए, कोई भी दर्द स्थायी नहीं होता। ज़ख्म भरते हैं, रातें कटती हैं और सूरज फिर से उगता है। जैसे कमल सूरज की ओर बढ़ता है, वैसे ही हमें भी नकारात्मकता से ऊपर उठकर प्रकाश की ओर बढ़ना चाहिए। अपने भीतर की ख़ामोशी में शांति ढूँढें, और हर दिन खुद से यह वादा करें कि आप परिस्थितियों के गुलाम नहीं, बल्कि अपने जीवन के निर्माता हैं।
बस बीज को पानी देते रहो -
एक दिन तुम भी खिलोगे, अपनी रोशनी में, अपनी शांति में।
Comments
Post a Comment